खंडवा के सांसद व मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष को भाजपा थांदला मंडल द्वारा दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

खंडवा के सांसद व मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष को भाजपा थांदला मंडल द्वारा दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

खंडवा के सांसद व मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष के दो दिन पूर्व हुए निधन पर थांदला की स्थानीय बावड़ी मंदिर पर भाजपा थांदला मंडल द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर, सांसद प्रतिनिधि दिलीप कटारा, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय, अजजा मोर्च जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गरवाल जिला पंचायत सदस्य राजेश वसुनिया युवा मोर्चा के प्रदेश सदस्य प्रशांत उपाध्याय,
पूर्व न.पा. उपाध्यक्ष अशोक अरोरा, आदी ने स्व. नंदकुमार चौहान के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे सहज सरल स्वभाव के एक महान व्यक्तित्व वाले नेता थे।
अनेक संघर्ष देखते हुए उन्होंने पार्टी को गति देने में महत्वपूर्व भूमिका अदा की। उनका आकस्मिक निधन भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है.
सभी वक्ताओं ने इन्ही शब्दों के साथ उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष राकेश सोनी, सुरेश राठौड़ किसान नेता, जानकीलाल राठौड़, आनंद राठौड़, योगेश राठौड़, पिछड़ा वर्ग महमंत्री मुकेश चौहान, बंटी अमलियार मंत्री, अक्षय पाटीदार, सुजीत भाभर, बलवंत मैडा, मंडल महामंत्री सुनील पाण्दा, नर्सिंग भाभर लाल चंद देवल, सरपंच पांचाल समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रजापति, कपिल पाठक, दीपक राठौड़, कांतिलाल परमार, मंडल आई टी सेल अध्यक्ष अजय सेठिया उपस्थित थे.
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष वाघेला द्वारा दी गई है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.