भोला भण्डारा परिवार थांदला ने दी गोविंद भाई को श्रद्धांजलि | New India Times

रहीम शेरानी/अब्दुल कुदुस शेख, झाबुआ (मप्र), NIT:

भोला भण्डारा परिवार थांदला ने दी गोविंद भाई को श्रद्धांजलि | New India Times

पवित्र अमरनाथ यात्रा एवं अन्य तीर्थ यात्राओं के माध्यम से अंचल को तीर्थ दर्शन करवाने वाले झाबुआ निवासी गोविंद भाई पंवार के असामयिक निधन पर भोला भण्डारा परिवार थांदला ने स्थानीय कालिका माता मंदिर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दे कि देवाधिदेव भोलेनाथ के परम भक्त गोविंद भाई वर्षों से गुजरात के भोला भण्डारा परिवार से जुड़कर अमरनाथ की पावन यात्राओं में शामिल होने वाले भक्तों के लिए चन्दनबाड़ी में विशाल भण्डारा लगाने में अपनी सक्रिय भूमिका निर्वाहीत करते थे। आपने ही झाबुआ सहित थांदला, मेघनगर, पेटलावद, राणापुर आदि तहसील में अनेक स्थानों पर भोला भण्डारा परिवार का गठन कर सेवा कार्य से जोड़ा था। आपको शिवधाम में स्थान मीले इसी भावनाओं के साथ स्थानीय इकाई के श्रीमन्त अरोड़ा, दिनेश चतुर्वेदी, सुधीर शर्मा, राजू धानक, एम डी चौहान, पण्डित कैलाश आचार्य, शेलेन्द्र चौहान, आर सी हिहोर, राकेश जोझा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। श्रद्धांजलि सभा का संचालन पवन नाहर ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.