पवन परूथी, सीधी/भोपाल (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिला, चुरहट के रामनगर मोहल्ले पहुंचकर बस दुर्घटना में असमय जान गंवा चुके श्याम लाल साकेत के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में परिवार के साथ है। बेटी कल्पना और बेटों आकाश और आशीष को पढ़ाई के लिए हर तरह की मदद दी जाएगी।
