स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. बाबू लाल दुबे की पुन्यतिथि पर शीतल जल व शरबत का वितरण | New India Times

अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. बाबू लाल दुबे की पुन्यतिथि पर शीतल जल व शरबत का वितरण | New India Timesझांसी नगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. बाबू लाल दुबे की पुन्यतिथि पर शीतल जल व शरबत वितरण किया गया। झांसी स्वतंत्रा संग्राम सेनानी पं. बाबू लाल दुबे स्मर्ति समारोह समिति के तत्वधान में दुबे जी ने 14 पुण्यतिथि पर झांसी नगर के मुख्य एलाइट चौराहे पर नागरिकों को शीतल जल व शरबत पिलाया गया। मुख्य अतिथि माननीय नगर निगम के मेयर श्रीमती किरन राजू बुक सेलर, द्वारा किया गया। उन्होंने आयोजन की सरहना करते हुए कहा की झांसी में सेनानी स्मृति में ऐसे आयोजन प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर ज़िला शासकीय अधिवक्ता श्री अनिल अग्रवाल ने कहा के यह मानव सेवी कार्य है। सेनानी के प्रति सच्ची  श्रद्धाजंलि है। इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष श्री उदय नारायण राजपूत व समाज सेवी श्री उमर खान को मुख्य अतिथि ने शाल प्रदान कर सम्मानित किया। समाहरोह का संचालन वरिष्ठ सयोजक श्री मोहन नेपाली ने किया और स्वाधीनता सेनानी के त्यागमय जीवन पर प्रकाश डाला। समारोह की अध्यक्षता श्री राम प्रकाश अग्रवाल ने की। समारोह में हज़ारों की तादात में शरबत वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री अफ़ज़ाल अहमद, श्री रवीश त्रिपाठी, श्री गोकुल दुबे, राम प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे। अंत में आदित्य नाथ दुबे ने सभी का आभार वयक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.