राज्य के सभी मनपा में ॲाफ लाइन मिटिंग के लिए मिलेगी परमिशन, नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे को डाॅ आसिफ शेख ने दिया पत्र | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

राज्य के सभी मनपा में ॲाफ लाइन मिटिंग के लिए मिलेगी परमिशन, नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे को डाॅ आसिफ शेख ने दिया पत्र | New India Times

मीरा-भाईंदर समेत राज्य की सभी महानगरपालिका व नगरपरिषद को आम सभा नियमों का पालन करते हुए सदन में ॲाफ लाइन लेने के लिए जल्द ही परमिशन देने का आश्वासन महाराष्ट्र राज्य के नगरविकास मंत्री व ठाणे जिला के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया है। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त व मनपा के पुर्व विरोधी पक्ष नेता डाॅ आसिफ शेख ने नगरविकास मंत्री श्री एकनाथ शिंदे से मिलकर उन्हें मीरा भाईंदर समेत राज्य के सभी महानगरपालिका व नगरपरिषद की महासभा व जनरल बॅाडी मीटिंग सदन में या किसी बडे़ हॅाल में लेने की परमिशन देने के लिए लिखित रूप में पत्र दिया है। डॅा. आसिफ शेख ने नगरविकास मंत्री को दिये पत्र में कहा है कि राज्य में अभी कोरोना की परिस्थिती नियंत्रण में है और राज्य के ग्रामविकास मंत्रालय ने अभी हाल ही में राज्य के सभी ग्रामपंचायतों की ग्रामसभा ॲाफ लाइन लेने के लिए आदेश जारी किया है। इसी तरह महाराष्ट्र के सभी मनपा व नगरपरिषद को भी केविड 19 कोरोना नियमों का पालन करते हुए महासभा व जनरल बॅाडी मीटिंग लेने की परमिशन दी जानी चाहिए जिससे नगरसेवकों को अपने इलाकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सदन में आवाज उठाकर समस्या सुलझाने में आसानी होगी। डॅा.आसिफ शेख को नगरविकास मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही मीरा भाईंदर समेत राज्य के सभी महानगरपालिका व नगरपरिषदों को महासभा व जनरल बॅाडी मिटींग फिर से नियमों का पालन करते हुए लेने के लिए परमिशन देंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.