यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:
बाड़ी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रहल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बसन्त पंचमी के शुभ अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती का जन्म दिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के साथ कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर विद्यालय में स्तिथ मन्दिर में मां सरस्वती की मूर्ति पर विद्यालय की अध्यापिका सरोज ने पोशाक पहनाकर रोली चावल से तिलक लगाकर माल्यार्पण कर प्रसाद का भोग लगाया व विद्यालय के प्रधानाध्यापक पारसराम पंवार ने दीपक प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को प्रसाद का वितरण किया lइस अवसर पर विद्यालय स्टाफ विद्याराम, रघुवीर प्रसाद, रामगिरीश कंसाना, राधेश्याम कुपासिया, जीतेन्द्रसिंह, बेबी असमा, सरोज, ऊषादेवी व ग्रामीण महिलाएं सरोजा, उर्मिला व शायारा बनो उपस्थित रहे.
