मदरसा मोहम्मदिया वार्ड नंबर 7 जुन्नारदेव में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 23 जनवरी को, मोतियाबिंद ऑपरेशन, दवाइयां व चश्मे भी मुफ्त | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मदरसा मोहम्मदिया वार्ड नंबर 7 जुन्नारदेव में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 23 जनवरी को, मोतियाबिंद ऑपरेशन, दवाइयां व चश्मे भी मुफ्त | New India Times

आंखों की रोशनी देना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इसी उद्देश्य से मानव सेवा जनकल्याण के तहत नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 23 जनवरी 2021 दिन शनिवार को वार्ड क्रमांक 7 जुन्नारदेव दातला रोड में मोहम्मदिया एजुकेशन वेल्फेयर सोसायटी के तत्वधान में लायंस नेत्र चिकित्सालय परासिया के सहयोग से किया जाएगा। आंखों की जांच सुबह 11:00 बजे से 4:00 बजे तक होगी। शिविर में चयनित मोतियाबिंद के मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन लायंस नेत्र चिकित्सालय परासिया में किया जाएगा। इस अवसर पर गरीब जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चश्मे बांटे जाएंगे। नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में मुख्य अतिथि विधायक सुनील उईके, कार्यक्रम अध्यक्ष गुरुचरण खरें सदस्य अनुसूचित जाति आयोग राज्यमंत्री दर्जा, विशिष्ट अतिथि एसडीएम मधुवन्त रव धुर्वे एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा रमेश साहू की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन 4:00 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम समापन के तुरंत बाद मोतियाबिंद के लिए चयनित मरीजों को लायंस नेत्र चिकित्सालय परासिया एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचाया जाएगा तथा ऑपरेशन के बाद उन्हें वापस भी जुन्नारदेव लाकर छोड़ा जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.