भाजपा नगर मंडल की कामकाजी बैठक सम्पन्न, जिलाध्यक्ष के समक्ष युवा वर्ग भाजपा में शामिल | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा नगर मंडल की कामकाजी बैठक सम्पन्न, जिलाध्यक्ष के समक्ष युवा वर्ग भाजपा में शामिल | New India Times

भारतीय जनता पार्टी के कामकाजी कार्यकताओं की बैठक शनिवार को आयोजित की गई जिसमे छिन्दवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के द्वारा नगर मंडल में कार्यकर्ताओं की कामकाजी बैठक ली व कार्यक्रमों की जानकारियां लीं। बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी की आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने भाजपा नगर मंडल में सभी अहम कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं व जुन्नारदेव नगर मंडल हमेशा संगठन के कार्यों में में अग्रणी रहा है। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इससे भी अच्छा कार्य कर आप इस मंडल का नाम रोशन करें।मंडल के सभी केन्द्र पालक संयोजक से परिचय प्राप्त कर संगठन के कार्यों की चर्चा विस्तृत की जिसमें आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। वहीं संगठन के आगामी कार्यक्रमाें काे लेकर बूथ स्तर पर बैठक एवं आयोजित करने के बारे में दिशा निर्देश दिए व साथ ही नगर पालिका में हो रही अनियमितताओं व शिकायतों के बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष से विस्तृत चर्चा व आगामी रूपरेखा बनाई गई  भाजपा की कामकाजी बैठक में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन , महामंत्री मेषलाल चंचल , महिला मोर्चा , भाजपा पार्षदगण , वरिष्ठजन व समस्त मंडल कार्यकारिणी और युवामोर्चा पदाधिकारीगण मौजूद थे ।

जिलाध्यक्ष के समक्ष बड़ी संख्या में युवा वर्ग भाजपा में हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी के कामकाजी कार्यकताओं की बैठक में  भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा वर्ग भाजपा में शामिल हुआ व उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा भाजपा में शामिल कराया गया इस दौरान भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंग चौहान जी से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा वर्ग भाजपा में शामिल हो रहा है। इसी कड़ी में सदस्यता ग्रहण करने वालों में रतींद्र ठाकुर, आकाश उइके, सुनील उइके, राजा आम्रवंशी, संतोष धुर्वे, लक्ष्य भलावी, राहुल भरिया, प्रिंस आम्रवंशी, गौरव सिरातिया, ओम रातेल, सुमित धुर्वे, राहुल धुर्वे, राकेश मयंक ठाकुर, लक्ष्मण यदुवंशी, ललित यदुवंशी, विशाल यदुवंशी, विजय यादव, विशाल नागवंशी, विशाल यदुवंशी, विशाल उइके, जित्तू उइके, राजा धुर्वे, मकरचंद, हरि इवनाती, शंकर भलावी, ममता यादव, सुनील यदुवंशी, मयंक ठाकुर समेत दर्जनों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में आभार प्रदर्शन महामंत्री मेशलाल चंचल ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article