यूपी बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा में 81.18% और इंटरमीडिएट परीक्षा में 82.62% छात्र हुए उत्तीर्ण, छात्राओं ने मारी बाजी | New India Times

Edited by Arshad Aabdi, लखनऊ, NIT; ​यूपी बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा में 81.18% और इंटरमीडिएट परीक्षा में 82.62% छात्र हुए उत्तीर्ण, छात्राओं ने मारी बाजी | New India Timesयूपी बोर्ड के इंटर और हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। हाईस्कूल के 81.18 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण हुए हैं जबकि इंटरमीडिएट में 82.62 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 5,35,494 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा की परीक्षा छोड़ दी थी। यूपी बोर्ड के 12वीं और 10वीं के नतीजों में छात्राओं ने बाजी मारी है। इंटर और हाईस्कूल परीक्षा में छात्राओं ने परचम लहराया है। ​यूपी बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा में 81.18% और इंटरमीडिएट परीक्षा में 82.62% छात्र हुए उत्तीर्ण, छात्राओं ने मारी बाजी | New India Timesहाईस्कूल में फतेहपुर की छात्रा ने 95.83%  अंकों से टॉप किया है। फतेहपुर की तेजस्वी ने हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप किया जबकि हरदोई के क्षितिज ने हाईस्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। फतेहपुर की प्रियांशी तिवारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप किया।इंटरमीडिएट की प्रियांशी ने 96.2 % अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकी 12 वीं में दूसरे स्थान पर तीन छात्राओं ने  बाजी मारी है। हाईस्कूल के 81.18 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण हुए हैं और इंटरमीडिएट में 82.62 प्रतिशत छात्र हुए पास हुए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.