मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नव वर्ष को देखते हुए ज्यादा स्पीड में चलाते वाहन चालक एवं नशे की हालत में वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था एवं शहर की व्यवस्था को सुधारने का कार्य थाना प्रभारी जुन्नारदेव मुकेश द्विवेदी एवं उनकी टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

जुन्नारदेव में मुकेश द्विवेदी, एएसआई ठाकुर, आरक्षक नितेश रघुवंशी, आरक्षक कपूरचंद, आरक्षक सागर मस कोले, डूंगरिया में पुलिस चौकी रमेश दुबे, आरक्षक आशीष, आरक्षक मोनू, आरक्षक जगदीश, संतोष ठाकुर एवं डूंगरिया के स्टाफ द्वारा समझाइश देते नजर आए। वाहन को धीमी गति से चलाने के लिए निर्देश दिए।
