कार समेत इंदौर के दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 लाख 7 हजार रुपए की सामग्री जब्त | New India Times

जुनैद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

कार समेत इंदौर के दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 लाख 7 हजार रुपए की सामग्री जब्त | New India Times

शिरपुर ग्रामीण पुलिस इंस्पेक्टर अभिषेक पाटिल ने एक बार फिर अवैध रूप से गांजे की तस्करी का पर्दाफाश कर कार समेत इंदौर के दो तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। तस्करों के कब्जे से 16 किलो 450 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ 8 लाख 7 हजार रुपये की सामग्री पुलिस ने जब्त किया है।

ग्रामीण थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटील को मुखबिर से खुफिया जानकारी प्राप्त हुई की मध्यप्रदेश से नासिक की दिशा में लग्जरियस कार से तस्करी करने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और नदी के पास जाल बिछाकर कार को संदेह के आधार पर रोका, जांच पड़ताल में मादक पदार्थ गांजा साढे 16 किलो के लगभग पुलिस ने जब्त किया जिसका मूल्य 1 लाख 63 हजार रुपये एक बोलोनो कार 7 लाख रुपये की और 7 हजार रुपये के मोबाइल फोन के साथ रवींद्र कुमार
बाबूलाल सोनपारख और नितेश किशोर कुमार ठाकुर को धर दबोचा।

इस कार्यवाही को थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटील के नेतृत्व में पुलिस उप अधीक्षक अनिल माने के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटिल, राजीव नटवर जाधव ने अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.