त्रिवेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पूर्व मंत्री व वर्तमान बिधायक हर्ष यादव ने आज बुधवार को ग्राम पंचायत पनारी में करीब तीस लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें दो लाख राशि से अनुसूचित जाति वार्ड में रविदास मंदिर भवन, सामुदायिक भवन एवं पनारी में पांच लाख राशि से अनुसूचित जाति वार्ड में सामुदायिक भवनों व माँ चौसठ योगिनी धाम पर विधायक निधि मद से निर्मित सामुदायिक भवन जिसकी लागत दस लाख तथा 12 लाख की लागत राशि की सीसी सड़क आदि विकास कार्यों का भूमिपूजन एव लोकर्पण किया।

इस दौरान विधायक हर्ष यादव ने सम्बोधित करते हुये कहा कि क्षेत्र की हर एक समस्या का समाधान होगा मै विपक्ष मै रहकर भी आप की हर समस्या का समाधान करने के लिये आन्दोलन करूगा धरना दूंगा पर आपकी समस्याओ का समाधान करके रहूगा मै आप सब के बीच का व्यक्ति हूं मैं आपसब के लिये सेवक की तरह कार्य कर रहा हूं, आपके हमेशा दुख सुख में साथ खड़ा हूं, आज मैं जिस पद पर हूं आपसब की देन है। मैं हमेशा प्रयासरत रहूंगा कि हमारे क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास कर सकू व आप सब की समस्या का समाधान कर सकूं। कार्यक्रम के बाद विधायक ने चौसट योगिनी धाम मंदिर पर भण्डारा में पधारे श्री मृंगनाथ धाम वाले गुरु महाराज के दर्शन कर उनका आर्शिवाद लिया साथ विधायक द्वारा सभी भंडारे में उपस्थित भक्तगणों व कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रसाद में खाना स्वंय के द्वारा परोसा गया। कार्यक्रम के समापन उपरांत रास्ते में देवरी लौटते समय महाराजपुर में बन रहे खेल स्टेडियम का निरीक्षण कर ठेकेदार को गुणवत्ता सुधार संबंधी निर्देश दिये। इस दौरान कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष आंचल आठया, आशीष बाबा राजोरिया, अनवर खान, बबलू राजोरिया, संदीप सोनी, सचिन भटेले, अभिषेक पुरोहित, गुडडू यादव आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
