मोहनलालगंज तहसील गेट से लेकर कोतवाली गेट के पास पिछले 15 दिनों से ठंड से ठिठुर रहा है एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति, तहसील क्षेत्र में नहीं है अलाव की व्यवस्था | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

मोहनलालगंज तहसील गेट से लेकर कोतवाली गेट के पास पिछले 15 दिनों से ठंड से ठिठुर रहा है एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति, तहसील क्षेत्र में नहीं है अलाव की व्यवस्था | New India Times

भले ही ठंड बढ़ गई है लेकिन लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में कहीं भी सरकारी अलाव नहीं जल रहे हैं। तहसील की चौखट पर ही एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ठंड से ठिठुरते हुए रात गुजारने को मजबूर हो रहा है। तहसील गेट से लेकर कोतवाली गेट के पास एक मानसिक विक्षिप्त पिछले 15 दिनों से हाइवे के डिवाइडर पर ठंड में रात गुजारने को मजबूर हो रहा है जिसका सुध लेने वाला कोई नहीं है। तहसील व आस पास कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं है और ना ही रैन बसेरे का इंतजाम है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.