चलती बाईक से गिरने से महिला घायल, क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

चलती बाईक से गिरने से महिला घायल, क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल | New India Times

देवरी क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव की एक बार फिर दरियादिली उस समय देखने मिली जब विधायक जी सागर से देवरी लौट रहे थे। लौटते समय रास्ते में कटंगी मंदिर के आगे छेवला पुलिया फोर लाइन पर अचानक एक हादसा हुआ जिसको देख तुरन्त गाड़ी रोकी व वहां पर बाइक से नीचे गिरी महिला को उठाया गया जिसे पैर व सिर में चोट आई थी जिसको तुरन्त विधायक जी द्वारा अपनी गाडी से देवरी अस्पताल भेजा गया व वहां उपस्थित डॉक्टरों को अच्छे तरीके से उपचार करने के निर्देश दिये गये। घायल महिला रजनी यादव पति राजू यादव उम्र 23 वर्ष चीमाढाना ग्राम की है जो अपने पति के साथ काम से चीमाढान ग्राम से देवरी आ रही थे तो छेवला पुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर फिसल कर नीचे गिर गई जिससे महिला के सिर व पैर में चोट आई जिसका इलाज डॉक्टर द्वारा किया गया है। डॉक्टर ने बताया कि गंभीर चोटे नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.