जागरूकता लाने से जनहानि कम हो सकती है: विनोद दीक्षित। वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें: यातायात पुलिस निरीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

जागरूकता लाने से जनहानि कम हो सकती है: विनोद दीक्षित। वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें: यातायात पुलिस निरीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह | New India Times

आज यातायात माह 2020 के अंतर्गत ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश व यातायात पुलिस मथुरा के द्वारा संयुक्त रुप से टू व्हीलर जागरूकता वाहन रैली विकास बाजार से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए टू व्हीलर रैली का आयोजन किया गया। इस रैली टू व्हीलर रैली का शुभारंभ यातायात पुलिस निरीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। इस रैली का नेतृत्व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने किया इस रैली का समापन होली गेट पर मथुरा किया गया। रैली के समापन के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यातायात पुलिस निरीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा सड़क पर चलते समय हम सभी की जिम्मेदारी है दुर्घटनाएं ना हो इसके लिए हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा और यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर चलना पड़ेगा l देश की जानी मानी बाइक राइडर वा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति कि महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा यादव ने कहा आज सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर युवाओं की जान जा रही है युवाओं को सोचना पड़ेगा कि हम सड़क पर चलते समय अपने को और दूसरों को दोनों को सुरक्षित करते हुए चलें इसलिए आज सभी लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा वाहन को लेकर घर से निकलते समय टू व्हीलर पर हेलमेट और फोर व्हीलर पर सीट बेल्ट का हम इस्तेमाल करें तो दुर्घटनाएं में जनहानि कम हो सकती है इसके लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा l ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता कि महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा महिलाओं को भी चाहिए कि वह भी वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने के साथ परिवार का कोई सदस्य जब भी घर से वाहन लेकर बाहर लेकर निकले तो उसको यातायात नियमों के प्रति प्रेरित करें जिससे नई जागरूकता समाज में आएगी कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य प्रदेश महासचिव मनीष दयाल ने कहा अगर अपनी और दूसरों की जान बचानी है तो सभी को यातायात नियमों का पालन करना पड़ेगा अन्यथा सड़क हादसे होते रहेंगे l इन हादसों के लिए हम सब जिम्मेदार है हम यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपने जनपद मथुरा को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए सभी लोगों के सहयोग करें।

जागरूकता लाने से जनहानि कम हो सकती है: विनोद दीक्षित। वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें: यातायात पुलिस निरीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह | New India Times

जागरूकता टू व्हीलर वाहन रैली में प्रदेश सचिव व पार्षद श्री पाल बघेल, जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा, महानगर अध्यक्ष गणेश पाल युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी, युवा महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती रश्मि संदीपन, नागर, श्रीमती बबीता सारस्वत, सुश्री कोकल भाटिया, तरुण शर्मा, मुकेश शर्मा, हेमंत अग्रवाल, सतीश शर्मा, डा यमुना शर्मा, डॉ रुचि अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, हरी बाबू सम्राट, सुनील दक्ष भानु शर्मा, बृजेश शर्मा, सुरेश चंद गुप्ता, राजेश अग्निहोत्री, श्याम शर्मा, कुलदीप शास्त्री, हेमंत वर्मा, प्रवीण मिश्रा, सचिन वर्मा, आशीष शर्मा, रोहित कुमार, कु अनन्या पचौरी, सुनील हिंदुत्व, राज राजावत, आकाश चौधरी रितिक, सोनी कुमारी, शालिनी शर्मा, अर्पित, रॉबिन खन्ना, नीरज दीक्षित, लोकेश वैभव, चंदू, देवेंद्र, राज, यातायात पुलिस विभाग की तरफ से टी एस आई राजेश सिंह, अरविंद सिंह, अवधेश सिंह, प्रमोद पाल सतीश महेश, मनीष कुमार शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.