ग्वालियर संभाग के किसानों की हुई बैठक, 2 दिसंबर को 6 माह का राशन साथ लेकर किसान पहुंचेंगे दिल्ली | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर संभाग के किसानों की हुई बैठक, 2 दिसंबर को 6 माह का राशन साथ लेकर किसान पहुंचेंगे दिल्ली | New India Times

ग्वालियर जिले के चीनौर, डबरा, भितरवार व पूरे ग्वालियर संभाग क्षेत्र से किसान 2 दिसंबर को ट्रैक्टर ट्रॉली वं 6 महीने का राशन पानी बांधकर दिल्ली के लिए रवानाहोंगे। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत घरसोंदी के गुरुद्वारे पर डबरा, भितरवार एव चीनौर और पूरे ग्वालियर संभाग के किसानों की बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा किसान निरोधी कृषि बिल लागू कर किसानों की फसल को व्यापारियों द्वारा ओने पौने भाव में खरीदा जा रहा है उसका विरोध करने वं कृषि बिल 2020 को वापस लिया जाये या बिल में संशोधन कर बिल में एमएसपी पर कानून बनायें और बिल में जोड़ा जाए। किसान की फसल एमएसपी से नीचे ना खरीदी जाए और अगर कोई खरीदता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई जेल जाने का प्रावधान हो। दिल्ली में किसानों के द्वारा किए जा रहे किसान आंदोलन में सम्मिलित होने के लिए निर्णय लिया गया है। जिसमें चीनौर, डबरा, भितरवार क्षेत्र व पूरे ग्वालियर संभाग से एक सैकड़ा से अधिक किसान मीटिंग में उपस्थित रहे। यहाँ पर गौर करने वाली बात यह है कि एक गांव से एक ट्रैक्टर ट्राली भरकर व 6 महीने का राशन पानी बांधकर साथ चलेंगे जब तक कृषि बिल वापिस नहीं लिया जाता तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे चाहे जान ही क्यों ना चली जाए। 2 दिसंबर को सुबह घरसौदी गुरुद्वारे पर ट्रैक्टर ट्रॉली इकट्ठा होकर डबरा होते हुए दिल्ली किसान आंदोलन के लिए होंगे रवाना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.