ग्वालियर सम्भाग में शुरू हुआ रोको टोको अभियान | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर सम्भाग में शुरू हुआ रोको टोको अभियान | New India Times

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये जन जागृति आवश्यक है। सावधानी से ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों को नियमित धोते रहने का संदेश देने के लिये ग्वालियर कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना की पहल पर ग्वालियर संभाग के सभी जिलों में रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संभाग के सभी जिलों में आंगनबाड़ी केन्द्र पर रोको-टोको अभियान के तहत गतिविधियां संचालित की गई।
संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री सीमा शर्मा ने बताया कि रोको-टोको अभियान के तहत संभाग के सभी जिलों में विभाग के अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर तक कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय अपनाने की शपथ दिलाई।
रोको-टोको अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शपथ दिलाने के साथ ही लोगों को बताया गया कि जब तक कोरोना की दवा नहीं आती तब तक मास्क ही वैक्सीन है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article