संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

जानकारी के अनुसार थाना अमानगंज अंर्तगत आने बाले ग्राम पायक मडइयन में आज सुबह 82 वर्षीय महिला कस्तूरीबाई की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 82 वर्षीय महिला के परिजनों ने बताया कि कस्तूरी बाई जो अपने ही घर आंगन में रखे चूल्हे से नहाने के लिए लगभग 9:10 बजे सुबह पानी गर्म कर रही थी कि अचानक चूल्हे में आग भड़क उठी और भड़की आग की चपेट में आने से वृद्ध महिला जल उठी। भड़की आग ने वृद्ध महिला को अपनी चपेट में ले लिया, वृद्ध महिला कस्तूरीबाई आग लगने से चीखने चिल्लाने लगी तो घर और आसपास रहने वाले लोगों ने जल रही वृद्ध महिला को लगी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग से बुरी तरह झुलस चुकी वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अमानगंज भेज दिया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
