डब्ल्यूसीएल डूंगरिया बस स्टॉप से एरिया स्टोर शिव मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग रीजनल वर्कशॉप और कन्या शाला स्कूल के बीचो बीच का पुलिया दे रहा है दुर्घटना को दावत | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डब्ल्यूसीएल डूंगरिया बस स्टॉप से एरिया स्टोर शिव मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग रीजनल वर्कशॉप और कन्या शाला स्कूल के बीचो बीच का पुलिया दे रहा है दुर्घटना को दावत | New India Times

डब्ल्यूसीएल कन्हान कार्यालय डूंगरिया के अंतर्गत आने वाली भारत कॉलरी माईनस नंबर-2 क्षेत्र पनारा में कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल पनारा के सामने से जाने वाला मार्ग जिसकी पुलिया काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है और इस पुलिया में रेलिंग भी नहीं लगाई गई है। डब्ल्यूसीएल ओपन कास्ट खदाने जिस क्षेत्र में चलाता है उस क्षेत्र के रह वासियों को मूलभूत सुविधाएं देने का दायत बनता है डब्ल्यूसीएल डूंगरिया बस स्टॉप से एरिया स्टोर शिव मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग रीजनल वर्कशॉप और कन्या शाला स्कूल के बीचो बीच यह पुलिया काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है कभी भी भीषण हादसा हो सकता है इस पुलिया से डब्ल्यूसीएल की लापरवाही के कारण अवैध पत्थरों का ट्रैक्टर द्वारा रात और दिन कार्य किया जाता है किंतु राष्ट्र की संपत्ति डब्ल्यूसीएल कंपनी की बर्बादी महाप्रबंधक कार्यालय जीएम ऑफिस में बैठे वरिष्ठ अधिकारी को इन चीजों से किसी प्रकार का लेना देना नहीं इसी मार्ग से स्कूली बच्चों का आवागमन होता है रात और दिन यह मार्ग चालू रहता है खदानों में डब्ल्यूसीएल में ड्यूटी करने वाले वर्कर भी इसी मार्ग से आना जाना करते हैं डब्ल्यूसीएल द्वारा यह मार्ग बस स्टॉप से लेकर एरिया स्टोर तक बनाया गया इसी मार्ग से भारत कॅलरी के अधिकारी कई बार आना जाना करते हैं नन्हे मुन्ने बच्चे स्कूल पढ़ने इसी मार्ग से जाते हैं कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल सामने से जाने वाला मार्ग जिसकी पुलिया काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है और इस पुलिया मेरे रेलिंग भी नहीं लगाई गई है बच्चे खेलते खेलते स्कूल आना जाना करते हैं रेलिंग ना होना पुलिया की भीषण जर्जर हालत कभी भी किसी भीषण दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है समय रहते शासन प्रशासन को जागना होगा वरना ना जाने कब कितनी बड़ी घटना घट जाए कहां नहीं जाता जन हित की बात करने वाले जनप्रतिनिधियों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध करते हैं की इस गंभीर समस्या की ओर जल्द से जल्द ध्यान दिया जाए और वर्तमान में इस पुलिया से बड़े लगेज वाहन ट्रैक्टर पत्थर धोने वाले अपराधियों को तत्काल रुकवाया जाए भारी वाहनों के लिए पुलिस चौकी डुगरिया से मार्ग बना हुआ है जुन्नारदेव एसडीएम महोदय को तत्काल इस पुलिया की जांच करानी चाहिए निर्दोषों को बचाने के लिए यह कदम बहुत जरूरी है सुधार की मांग करने वाले शेख शुभरात्रि अंसारी मुकेश बचले दिनेश देशमुख सूरज भाई शहजाद अहमद मुरारी लाल विश्वकर्मा फिरोज खान धनराज महमूद अहमद बलदेव ग्राम पंचायत सरपंच कोलिया ग्राम पंचायत सरपंच भागवती धुर्वे ग्राम पंचायत खापास्वामी सविता सहायक सचिव कमलेश सोमकुवर धनंजय वर्मा कैलाश यदुवंशी जनपद सदस्य सुनीता पंडोले आदि ग्रामवासी है समस्या को हल करने के लिए अनुरोध किया नोट स्थानीय पुलिस चौकी डूंगरिया प्रशासन को भी ध्यान देने की आवश्यकता है समस्या बहुत ही गंभीर है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article