कोविड-19 के संबंध में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शक्ति सिंह द्वारा किया गया टास्क फोर्स की मीटिंग का आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कोविड-19 के संबंध में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शक्ति सिंह द्वारा किया गया टास्क फोर्स की मीटिंग का आयोजन | New India Times

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर द्वारा ’’कोविड-19 के विरूद्ध अभियान’’ के तहत जिला मुख्यालय पर टास्क फोर्स का गठन किया गया। उक्त टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ सचिव जिला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर श्री शक्ति सिंह द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में श्री सिंह द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कोविड महामारी चरम पर है तथा लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है। आमजन के सामने विभिन्न प्रकार की समस्याएं आ रही हैं। जैसे कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने या स्वयं के कोरोना संक्रमित होने पर क्या करना चाहिए? क्या नहीं करना चाहिए? कहां जाना चाहिए? क्या उपचार लेना चाहिए? कैसे स्वयं को घर पर आईसोलेट करना चाहिए? इस प्रकार की अनेक जानकारियों का अभाव है। इसके चलते लोग मानसिक रूप से परेशान हैं। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले में कोविड-19 से बचाव एवं जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से आमजन को जागरूक किये जाने एवं सहायता हेतु प्राधिकरण द्वारा कार्यालय में स्थापित फ्रन्ट ऑफिस पर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, जिसका हैल्प लाईन नम्बर 80306002115 है। कोविड-19 के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए चिकित्सा विभाग धौलपुर द्वारा कन्ट्रॉल रूम की स्थापना की गई है, जिसका नंबर 7691837290 है। इसके अलावा राज्य हेल्पलाईन नंबर 181 पर भी संपर्क किया जा सकता है। मीटिंग में सदस्यों द्वारा कोविड-19 के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में डिप्टी सीएमएचओ श्री चेतराम मीणा, लॉयन्स क्लव धौलपुर की ओर से डॉ. प्रखर मंगल, पैनल अधिवक्ता श्री मुकेश सिकरवार इत्यादि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.