संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन की वीडियो एवं फोटोग्राफी की जाए: डीएम राकेश कुमार जयसवाल | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन की वीडियो एवं फोटोग्राफी की जाए: डीएम राकेश कुमार जयसवाल | New India Times

धौलपुर जिले में बजरी, पत्थर के अवैध खनन को लेकर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जताई है। जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने अवैध खनन रोकने के लिए रणनीति के तहत शुक्रवार को सरमथुरा एवं नादनपुर थाने में विभागीय अधिकारियो की बैठक लेते हुए अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिए है। उन्होंने बैठक में पुलिस, वन, खनिज, राजस्व व परिवहन विभाग के अधिकारियों को सयुंक्त सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए वहीं तय की गई रणनीति के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एलएनटी, डम्पर, ट्रेक्टर एवं अवैध खनन कार्य में लगे वाहनों को वन अधिनियम के तहत कार्यवाही करें। लीज पर दी गई खानों का सर्वे करें एवं गैंगसा पर रखे पत्थर के ब्लॉक का भी वेरीफिकेशन किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन की वीडियो एवं फोटोग्राफी की जाए। बिल एवं रवन्ना की गहनता से जांच करें। अधिक से अधिक निगरानी रखते हुए कार्यवाही करें। अचानक ही मौके पर जाने के निर्देश दिए। उन्होंने गलत बिल एवं रवन्ना मिलने पर लीज निरस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अवैध खनन के खिलाफ कार्मिकों की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्यवाही करने की नसीहत दी।

जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने कहा कि अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वाले वाहनों एवं वाहन मालिकों के विरूद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी सरमथुरा लाखन सिंह, बसेड़ी अनुज भारद्वाज, तहसीलदार आशाराम सीओ पुष्पेन्द्र सिंह, थाना अधिकारी नानदपुर वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.