मैदानी अमले को प्रशिक्षण के माध्यम से दी गई कृषि विधेयक बिलों की जानकारी | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

मैदानी अमले को प्रशिक्षण के माध्यम से दी गई कृषि विधेयक बिलों की जानकारी | New India Times

केन्द्र सरकार के द्वारा लाए तीनों कृषि विधेयक बिलों की जानकारी देने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर में कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों तथा कृषि विभाग के मैदानी स्टॉफ का प्रशिक्षण आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण में के वी के अलीराजपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ.
आर के यादव, डीडीए कृषि श्री केसी वास्कले, डीडीए आत्मा श्री डीएस मौर्य ने उक्त तीनों बिलों के संबंध में मैदानी स्टॉफ से जानकारी साझा की।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. यादव ने दफार्मर्स प्रोड्यूसर ट्रेड एंड कॉमर्स (प्रमोशन एंड फेसिलिटेशन) बिल 2020, द फामर्स (एम्पॉवरमेंट एंड प्रोटेक्षन) एग्रीमेंट ऑफ प्राइज एष्योरेन्स एंड फार्म सर्विसेज बिल 2020 तथा द एसेंशियल कमोडिटीज (अमेंडमेंट) बिल 2020 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी को उक्त बिलां से जुडी जानकारी देते हुए उक्त
तीनों बिलों के लाभों की जानकारी दी गई साथ ही सभी को उक्त बिलों के संबंध में मैदानी स्तर पर जागरूकता फैलाने की बात बताई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.