अभिभावक संघ ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कोरोना काल के तीन माह की फीस माफी को लेकर दिया ज्ञापन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अभिभावक संघ ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कोरोना काल के तीन माह की फीस माफी को लेकर दिया ज्ञापन | New India Times

कोरोना काल में स्कूल की फीस माफी को लेकर अभिभावक संघ द्वारा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया जिसमें मुख्य रूप से अनुरोध किया गया कि कोरोना काल के माह अप्रैल मई जून की फीस माफ की जाए वह भी अभिभावक इसलिये अनुरोध कर रहा है कि उसे आनलाईन क्लास के लिये मोबाइल नेट पैक भी खरीदना पड़ रहा है जो अतिरिक्त भारी भरकम खर्चा इस कोरोना महामारी में वहन करना पड रहा है इसलिये अतिरिक्त बोझ न पड़े और तीन महिनों अप्रैल मई जून की फीस माफ हो। इसके साथ ही हर अभिभावक जुलाई से फीस जमा करने को तैयार है। इस कोरोना काल में अभिभावक पर भारी बोझ न पड़े। अभिभावक हमेशा समय से फीस देता आ रहा है। स्कूल प्रबंधक व अभिभावक दोनों ही अपनी अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझें और अभिभावक जुलाई से फीस देने को तैयार हैं और स्कूल प्रबंधक जुलाई से फीस ले। सभी अभिभावकों ने बडी आशा के साथ जनप्रिय माननीय मुख्यमंत्री जी से उक्त विषय सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुये तीन माह की फीस माफ करने के लिये निजी संस्थाओं को आदेशित करें ताकि अभिभावक व छात्रों दोनों को राहत मिल सके साथ ही नगर में अभिभावको द्वारा जो फीस माफ के लिये हस्ताक्षर अभियान अभिभावक संघ द्वारा चलाया गया था उसे भी जिलाधिकारी खीरी के माधयम से जनप्रिय मुख्यमंत्री को भेजे गये।आज अभिभावक संघ की ओर से दीपक पुरी पूर्व नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ब्रजेश मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता अभिजात मिश्रा आशू गुप्ता सर्वेश शुक्ला सचिन गुप्ता नितिन सिह भल्ला अजय पाण्डेय एडवोकेट जितेन्द्र शुक्ला दिनेश सिह जितेन्द्र अवस्थी अजय कुमार मिश्रा श्याम प्रकाश मिश्रा इम्तियाज अली तीनत इस्लाम मुकेश श्रीवास्तव आदि अभिभावक जन मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.