मुस्लिम महासभा की ओर से उत्तर प्रदेश के हाथरस केस में मृतिका को कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मुस्लिम महासभा की ओर से उत्तर प्रदेश के हाथरस केस में मृतिका को कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

मुस्लिम महासभा धौलपुर की ओर से उत्तर प्रदेश के हाथरस केस में पीड़ित मृतिका को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। मुस्लिम महासभा अध्यक्ष आशिफ उस्मानी ने कहा कि हाथरस में जो भी कुछ हुआ उसमें मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया है। इस घटना में पुलिस की भूमिका भी काफी निंदनीय रही है जिसको लेकर मुस्लिम महासभा के सभी कार्यकारताओं ने निंदा व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि बेटियों के प्रति इन दिनों समाज में जो असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है उसके लिए हम और आप ही एक हद तक जिम्मेदार हैं इसलिए हमें अब बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से आगे निकलकर बेटों को संस्कारवान तथा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता है। ज्ञापन के माध्यम से मुस्लिम महासभा ने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के साथ-साथ उक्त प्रकरण में जो भी लोग दोषी हैं चाहे फिर वह पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी हों उनके विरुद्ध भी नियम अनुसार कार्यवाही अमल में लाने की आवश्यकता है। मुस्लिम महासभा के नगर अध्यक्ष साजिद खान ने कहा इस प्रकरण ने पूरे देश को शर्मसार किया है और उससे भी बढ़कर पुलिस द्वारा जो अंतिम संस्कार किया गया था वह शर्मसार की सभी हदों को पार कर चुका था। इस अवसर पर मुस्लिम महासभा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article