यूनानी चिकित्सा अनुसंधान एकक भोपाल एंव बुरहानपुर द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं पोषण अभियान पर जागरूकता हेतु वेबिनार का किया गया आयोजन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

यूनानी चिकित्सा अनुसंधान एकक भोपाल एंव बुरहानपुर द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं पोषण अभियान पर जागरूकता हेतु वेबिनार का किया गया आयोजन | New India Times

केंद्रीय यूनानी चिकत्सा अनुसधान परिषद, आयूष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के अधीन यूनानी चिकित्सा अनुसंधान एकक भोपाल एवं बुरहानपुर द्वारा दिनांक 28/09/2020 को दोहपर 03:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक आयूष द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं पोषण अभियान पर जागरूकता हेतु गूगल मीट के माध्यम से वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ. अमीर फैसल खान, अनुसंधान अधिकारी प्रभारी, चिकित्सा अनुसंधन एकक भोपाल एवं बुरहानपुर ने की। वैबिनार के प्रारंभ में डॉ अफ़शा कैसर अनुसंधान अधिकारी (एस-1) भोपाल द्वारा परिचय और स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

यूनानी चिकित्सा अनुसंधान एकक भोपाल एंव बुरहानपुर द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं पोषण अभियान पर जागरूकता हेतु वेबिनार का किया गया आयोजन | New India Times

वैबिनार में मौजूद मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार वार्शनेय जी (राष्ट्रीय आयोजक सचिव आरोग्य भारती) ने बताया की भारत में पाई जाने वाली रितुएं हमारे स्वास्थ को केसे प्रभावित करती हैं एवं जीवन में खान-पान का संतुलन तथा जल-वायु एवं भोजन किस प्रकार हमारी इम्युनिटि को प्रभावित करता है। वैबिनार के दूसरी वक्ता श्रीमति अमीता सिंह (सीनियर कंसल्टेंट न्युट्रिशयन और डायटीशियन भोपाल) ने पोषण आहार पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की आपने बताया दालो का उपयोग प्रतिदिन करना चाहिए, दूध के साथ दलिया, बाजरा आदि का सेवन करना चाहिए एवं पर्याप्त मात्रा मे पानी पीना चाहिए।
वैबिनार के तीसरे वक्ता डॉ. अबू काशिफ अनवर अस्सिटेंट प्रोफेसर शासकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल द्वारा प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के यूनानी नुसख़े बताये, जो प्रत्येक घर की रसोईयों में उपलब्ध होते हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. यासमीन फातिमा, सी.आर.यू भोपाल एवं श्रीमती दलजीत शर्मा सी. आर. यु. बुरहानपुर द्वारा किया गया। अंत मे संस्था प्रभारी डॉ आमीर फैसल साहब ने इम्युनिटी और पोषण पर अपने विचार व्यक्त किये एवं सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस वैबिनार में देश एवं विदेश (श्रीलंका, यू.के, कुवैत एवं पाकिस्तान) से लगभग 90 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.