देश के पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खेल परिसर (दिव्यांग खेल परिसर एवं रिसोर्स सेंटर) का ग्वालियर में हुआ उद्घाटन | New India Times

पवन परूथी /गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

देश के पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खेल परिसर (दिव्यांग खेल परिसर एवं रिसोर्स सेंटर) का ग्वालियर में हुआ उद्घाटन | New India Times

देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दिव्यांग खेल परिसर (दिव्यांग खेल परिसर एवं रिसोर्स सेंटर) ग्वालियर में बनने जा रहा है। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत ने वर्चुअल लिंक के माध्यम से तथा केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित राज्य सरकार के मंत्रिगणों ने मौके पर मौजूद रहकर दिव्यांग खेल परिसर एवं रिसोर्स सेंटर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांगजन खेल परिसर एवं रिसोर्स सेंटर का निर्माण दिव्यांगों के कल्याण के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

देश के पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खेल परिसर (दिव्यांग खेल परिसर एवं रिसोर्स सेंटर) का ग्वालियर में हुआ उद्घाटन | New India Times

ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ट्रिपल आईटीएम) के सामने लगभग 14 हैक्टेयर जमीन पर दिव्यांग खेल परिसर एवं रिसोर्स सेंटर का निर्माण हो रहा है। इस परिसर के निर्माण के लिए भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 170 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। शुक्रवार को आयोजित हुए दिव्यांग खेल परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रधुम्न सिंह तोमर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह एवं सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर भी बतौर विशेष अतिथि मौजूद थे। शिलान्यास कार्यक्रम में चयनित दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण का वितरण भी किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.