एसडीएम बंगले के सामने बने पुराने सरकारी आवास फांसी पर झूलता मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या किये जाने की आशंका | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

एसडीएम बंगले के सामने बने पुराने सरकारी आवास फांसी पर झूलता मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या किये जाने की आशंका | New India Times

एसडीएम बंगले के सामने वाले बने पुराने सरकारी आवास जो खंडर का रूप ले चुका है उस कच्चे मकान में युवक की लाश लटकी मिली है। परिजनों द्वारा हत्या अशंका की जताई जा रही है जिसको लेकर सही जांच कराने की मांग की जा रही है। परिजनों ने बताया कि देवरी के किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर साजिश कर हत्या कराने का आरोप लगाया है। कल बुधवार को परिजनों ने लड़के की करीब 11 बजे दिन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि यह घटना करीब दोपहर की लग रही है। प्रेम प्रसंग वाली लड़की ने लड़के की माँ को मैसेज करके बताया था कि विशाल फांसी लगाने की बात कर रहा है तो परिजनों द्वारा कल दिन भर व रात तक पुलिस के साथ ढूंढा तब जाकर युवक की लाश करीब 11 बजे रात्रि में पुराने खंडर आवास की किचिन में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंच पंचनामा कार्यवाही कर आगे की कार्यवाही जांच विभिन्न बिन्दुओं पर कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.