लम्बी बीमारी के चलते सेना मेंतैनात हवलदार की मौत, सैनिक सम्मान के साथ दी गयी सलामी, 30 जून को होना था रिटायरमेंट | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​लम्बी बीमारी के चलते सेना मेंतैनात हवलदार की मौत, सैनिक सम्मान के साथ दी गयी सलामी, 30 जून को होना था रिटायरमेंट | New India Timesथाना क्षेत्र के ग्राम नगला डांडा निवासी विजय सिंह पुत्र कलेक्टर सिंह उम्र 42 वर्ष सन 1994 में जाट रेजीमेंट 15 बटालियन सेना में भर्ती हुए थे। इस समय वह हवलदार के पद पर मिलेट्री स्टेशन रगिया असम में तैनात थे। वह 30 जून को रिटायर होने वाले थे। कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। डियूटी के दौरान लकवा का दौरा पड़ जाने के कारण गिर जाने से उनके सर में गंभीर चोट आई थी, उन्हें सेना के अस्पताल में वही भर्ती करा गया था। मंगलवार की रात्रि समय करीब 10:00 बजे विजय सिंह ने सेना अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। ​लम्बी बीमारी के चलते सेना मेंतैनात हवलदार की मौत, सैनिक सम्मान के साथ दी गयी सलामी, 30 जून को होना था रिटायरमेंट | New India Timesअपने पीछे पत्नी ललिता उम्र करीब 38 बर्ष, पुत्री प्रिया 15 वर्ष, पुत्र अन्शुल 12, अंकित 10 बर्ष छोड़ गये हैं। उनके शव को नगला डांडा में आगरा से आए जाट रेजीमेन्ट के मेजर व एक दर्जन जवान व एस.डी.एम.सदर अमित सिंह व सी.ओ.कुरावली शमशेर सिंह व एस.ओ.औछा प्रभारी आर बी सिंह ने सैनिक सम्मान के साथ सलामी दी। ​लम्बी बीमारी के चलते सेना मेंतैनात हवलदार की मौत, सैनिक सम्मान के साथ दी गयी सलामी, 30 जून को होना था रिटायरमेंट | New India Timesइस मौके पर शैलेश कुमार सिंह, सुजान सिंह, अभिलाख सिंह, प्रधान चक्रेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कश्मीर सिंह,  शिवम सिंह, सुमित सिंह आदि लोग शामिल हुए। उनकी चिता को मुखाग्नी उनके बड़े पुत्र अन्शुल ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article