दस महिने बाद खुला ऑटो चालक की हत्या का राज हजीरा पुलिस ने किए दो लोग गिरफ्तार | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

दस महिने बाद खुला ऑटो चालक की हत्या का राज हजीरा पुलिस ने किए दो लोग गिरफ्तार | New India Times

पिछले वर्ष हुई युवक की हत्या की गुत्थी हजीरा पुलिस ने सुलझा ली है। इस अंधे कत्ल का राजफाश करते हुए हजीरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हजीरा थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते वर्ष जेसी मिल के जंगलों में एक युवक का शव मिला था जिसकी बाद में पड़ताल में पता चला कि मृतक युवक पेशे से ऑटो चलाता था और उसका नाम धर्मेंद्र कोली पुत्र आदिराम वर्मा उम्र 38 साल सरकारी मल्टी सुरेश नगर थाटीपुर का रहने वाला है।जब इस मामले में पुलिस ने फुटेज,ओर जानकारी जुटाई तो पुलिस ने ऑटो चलाने वाले उसके साथी भानु जाटव उर्फ बंसल पुत्र भागीरथ जाटव निवासी निवासी बीजासेन मन्दिर व एक महिला पिंकी गुप्ता उम्र 30 साल निवासी नारायण विहार को गिरफ्तार कर लिया।जब पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि घटना के कुछ रोज पहले उससे कहा सुनी हो गयी थी तभी से वह धर्मेंद्र से मन मुटाव रखने लगा था। घटना वाले दिन उन दोनों ने पहले शराब पी ओर वह उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी गाड़ी से ले गया और जंगल मे पत्थर से कुचलकर कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article