अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
आदमी आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बैंको की लाइनों में खड़े परेशान हो रहे लोगों को पानी और बिस्किट के पैकेट बाँटे व लोगों को बैंक के फॉर्म भरने में उनकी मदद की। ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार 3 दिनों से बैंक लाईन में खड़े लोगों की बैंक के फ़ार्म भरने में मदद कर रहे हैं।
आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने कहा कि जिस भी किसी बैंक के बाहर लगी किसी भी लाइन में चले जाइए मोदी के इस तुगलकी फरमान के बाद लोग बहुत गुस्से में हैं और जैसे जैसे दिन निकल रहे हैं यह गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है और ऊपर से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जनता को कोई सुविधा मोहैया नहीं कराई जा रही है जिससे लोगो में शिवराज सरकार के खिलाफ भी रोष बढ़ता जा रहा है। श्री आलोक ने आगे कहा कि मोदी सरकार द्वारा लगाए गए अघोषित आर्थिक आपातकाल के इस दौर में आम आदमी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता जनता की हरसंभव मदद के लिए सदैव तत्पर है।
आज भी आप कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के भोपाल सहित इंदौर भिंड, शिवपुरी, उमरिया, शाजापुर, राजगढ़, छिंदवाड़ा, दमोह आदि अन्य अनेक जिलों में बैंक की लाइनों में खड़े लोगों की सहायता की गयी।
