विधानसभा में मत विभाजन के समय माकपा के दोनों विधायक रह सकते हैं गहलोत खेमे के साथ | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

विधानसभा में मत विभाजन के समय माकपा के दोनों विधायक रह सकते हैं गहलोत खेमे के साथ | New India Times

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार द्वारा 14 अगस्त से आहूत विधानसभा सत्र में मत विभाजन के समय माकपा के दो विधायक बलराम पूनीया व गिरधारी महिया गहलोत खेमे के समर्थन में मतदान कर सकते हैं। माकपा राज्य कमेटी की तरफ से अभी तक इस तरह के स्पष्ट संकेत तो नहीं दिये गये हैं लेकिन पूनीया तो इस तरह के संकेत अपने स्तर पर पहले ही दे चुके हैं। दूसरी तरफ गहलोत खेमे ने सत्ता के लाभ के चलते महिया की बिरादरी के व बीकानेर के एक दिग्गज कांग्रेस नेता के अलावा कुछ अधिकारियों के सहयोग से विधायक को साद लिया बताते।

विधानसभा में मत विभाजन के समय माकपा के दोनों विधायक रह सकते हैं गहलोत खेमे के साथ | New India Times

हालांकि विधायक गिरधारी महिया ने निजी स्तर पर व उनकी पार्टी ने उक्त मामले मे किसी तरह के संकेत अभी तक नही दिये है। पर पिछले कुछ दिनों से महिया के विधानसभा क्षेत्र डूंगरगढ के प्रशासनिक ढांचे में अमूलचूल परिवर्तन होने में विधायक की खास पसंद का ख्याल रखने की खबरें आने के साथ साथ अनेक तरह की अटकी स्वीकृतियां जारी होने से संकेत ऐसे ही मिल रहे हैं कि किसी ना किसी स्तर पर मेलमिलाप हुआ जरुर है।
कुल मिलाकर यह है कि माकपा के एक विधायक बलराम पूनीया मुख्यमंत्री गहलोत के पहले से काफी करीब माने जाते हैं। अभी राज्यसभा चुनाव में पार्टी द्वारा मतदान से दूर रहने के निर्णय के बावजूद पूनीया ने कांग्रेस उम्मीदवार को मत दिया था। वहीं माकपा के दूसरे विधायक गिरधारी महिया ने उस समय मतदान में भाग नहीं लिया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के एक दिग्गज नेता के विधायक महिया से लगातार सम्पर्क में होने की खबरों ने जोर पकड़ने के अलावा कुछ अधिकारियों की भी भूमिका सामने आने के साथ साथ डूंगरगढ के प्रशासनिक ढांचे में अमूलचूल परिवर्तन होने के बाद चर्चा चल पड़ी है कि अगर विधानसभा में मत विभाजन के हालत आये तो माकपा विधायक गहलोत खेमे के पक्ष में मतदान कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.