सविता उपाध्याय, आगरा, NIT;
पाकिस्तानी सैना द्वारा भारतीय जवानों के शवों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी ने कारगिल पेट्रोल पम्प चौराहा बोदला सिकंदरा रोड पर पाकिस्तान का झंडा जला कर विरोध पदर्शन किया व जमकर नारेबाजी की। युवा वाहिनी के विभाग संयोजक देव शर्मा ने कहा पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय जवानों के साथ हुयी बर्बरता का भारतीय सेना को मुहतोड़ जबाब देना चाहिए व् प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री जी को पाकिस्तान के लिए सोच में बदलाव लाना चाहिए आखिर कब तक हम मैत्री का हाथ बढ़ाते रहेगे और पाकिस्तान हमारी पीठ में छुरा घोपता रहेगा । युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष संजय सिसोदिया जी ने कहा की पाकिस्तान को अपनी ओकात नहीं भूलनी चाहिए व् गृहमंत्री जी को कड़ी निंदा छोड़ कर कड़े निर्णय लेने चाहिए।
नवीन भरद्वाज जी ने कहा की हमारे धैर्य को हमारी कमजोरी ना समझे पाकिस्तान व् अपनी नापाक हरकतों से बाज आये ।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से ठाकुर सिंह जी ,युवा वाहिनी के विभाग सहसंयोजक पवन धाकड़, कार्यक्रम संयोजक महानगर उपाध्यक्ष कृष्णा पराशर , सौरभ गोल्यानी, सौरभ पचौरी, नितिन पंडित, जीतेन्द्र धाकड़ अनिल वर्मा शुभम शर्मा, रणजीत ठाकुर ,अभिषेक वर्मा, सौरभ पचौरी, शुभम केम, अभिषेक शर्मा, नितेश शर्मा राजेंद्र ,देश राज, दीपू बघेल, प्रमोद चौधरी, रोहित तिवारी, अजय दत्त, ऋषि यादव, अभिषेक शनि जैन, करण दिवाकर, विकास तरकर ,शुभम सिंघल आदि मौजूद रहे।
