अलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष महेश पटेल ने जिला भर में बाज़ार खोलने की समय सीमा बढ़ाने की कलेक्टर से की मांग | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष महेश पटेल ने जिला भर में बाज़ार खोलने की समय सीमा बढ़ाने की कलेक्टर से की मांग | New India Times

अलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष महेश पटेल ने वर्तमान में कोरोना काल के चलते किसान एवं जनहित को लेकर कलेक्टर सुरभी गुप्ता को एक पत्राचार कर जिलेभर में समय सीमा बढाए जाने की मांग की है। कलेक्टर को लिखे पत्र में श्री पटेल ने बताया कि प्रशासन द्धारा अभी वर्ततान समय में अलीराजपुर जिले में मार्केट खुलने की अवधि सुबह 08 से 02 बजे तक निर्धारित की गई है। यह अवधि कम समय होने के कारण बाजारों में नगर सहित आसपास क्षैत्रों से प्रतिदिन भारी संख्या में खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है जिससे कोरोना का संक्रमण बहुत ज्यादा फैलने का खतरा हो गया है। मार्केट खुलने की मात्र 06 घंटे की अवधि कम होने के कारण किसान एवं ग्राहक अपनी आवश्यकता की सामग्री भी समय पर नही खरीद पाते हैं। आसपास के किसान बाजारों में खाद, बीज, दवाई आदि सहित आवश्यक वस्तुए खरीदने के लिए आते हैं, परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने में ही उनका पूरा समय व्यतीत हो जाता है और बाजारों में समय पर खरीदी नहीं हो पाती है और भारी भीड़ भी बढ़ जाती है।
समय कम होने से व्यापारियों का व्यापार भी नहीं हो पाता है। यदि जिले में बाजार खुलने की समय सीमा बढ़ाई गई तो प्रतिदिन लोगों की बढ़ती भीड़ में कमी आ जाएगी। लोग प्रतिदिन आवश्यक वस्तुओं की खरीदी आसानी से कर सकेंगे।
श्री पटेल ने बताया कि वर्तमान में खेतों में खड़ी फसलों में येलो मोजेक का प्रभाव बढ़ गया है जिससे किसानों को दवाईयों की आवश्यकता रहती है। जिले भर की दुकानें जल्दी बंद हो जाने से किसान दर-दर भटक रहा है।
वहीं आमजनता के भी प्रतिदिन के काम-काज नहीं निपट पा रहे हैं। इस मामले को लेकर जिले के किसानों ने जिलाध्यक्ष पटेल को अवगत कराते हुए बताया कि हम पिछले दो-तीन दिनों से खाद, बीज, दवाई एवं आवश्यक वस्तुएं खरिदने के लिए भटक रहे हैं। आज भी हम विगत कई घंटों से लाईन में खड़े हैं मगर दो बजते ही दुकानें बंद हो गई हैं जिससे हमको हमारी सामग्री नहीं मिल पा रही है।
श्री पटेल ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर कलेक्टर एवं जिला सकंट प्रबंधन समिति को शीघ्र अवगत कराया जाएगा।
श्री पटेल ने कहा कि जिला सकंट प्रबंधन समिति सदस्यों को किसान एवं जनहित को देखते हुए समय सीमा बढ़ाकर राहत प्रदान करना चाहिए। श्री पटेल ने किसान, ग्राहकों एवं व्यापारियों की परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन से जिले में कोविड-19 की सम्पूर्ण शर्तों का पालन कराते हुए मार्केट खोलने की अवधि सुबह 08 से शाम 06 बजे तक बढ़ाने की मांग की है।

यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.