माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में बुरहानपुर की इंपीरियल अकेडमी की छात्रा ने जगह बनाई टॉप टेन में | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में बुरहानपुर की इंपीरियल अकेडमी की छात्रा ने जगह बनाई टॉप टेन में | New India Times

बुरहानपुर के जिला शिक्षा अधिकारी सैयद अतीक ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा 27 जुलाई 2020 को घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में इंपीरियल अकेडमी बुरहानपुर की छात्रा सनिका पाटिल ने बोर्ड की टॉप 10 की सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन की ओर से छात्रा को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया एवं बधाई दी। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी सैयद अतीक अली और निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका एवं शिक्षाविद आस्था राय ने भी छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की है। सनिका पाटिल ने 95% अंक प्राप्त कर मध्यप्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त कर बुरहानपुर का नाम गौरवान्वित किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.