अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल जिले के वासियों को ई-पास हासिल करना इस वक़्त टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि आवेदन करने के बाद 12 से 14 घन्टे में ई पास जारी हो रहा है जबकि दलालों के माध्यम से यह पास 2 से 3 घन्टे में ही जारी कर दिया जाता है।
भोपाल जिले में समपूर्ण लॉक डाउन के कारण भोपाल से प्रदेश के अन्य जिले अथवा प्रदेश के किसी जिले से भोपाल आने हेतु ई-पास प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है। नवीन निर्देश के अनुसार www.mapit.gov.in/covid-19 पोर्टल पर आवेदन करते ही स्वमेव ई पास जारी हो जायेगा लेकिन जब आवेदक इस पर ऑन लाइन आवेदन करता है तो तुरंत ई पास जारी नहीं होता है जिस से आवेदकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ करना है। जब इस संबंध में NIT संवाददाता ने हेल्प लाइन नंबर 07552704201 पर संपर्क किया तो दानिश खान ने बताया कि ई पास तुरंत जारी नहीं होता है कम से कम आवेदक को 12 से 14 घन्टे इंतेजार करना पड़ेगा। जब उन से यह पूछा गया कि आप के पोर्टल पर यह निर्देश दिया गया है कि आवेदन करते ही स्वमेव ई पास जारी कर दिया जाएगा तो उन्हों ने कहा कि ऐसा नहीं है अगर ऐसा होता तो भोपाल के सभी लोग पास बना कर घूमने निकल जाते। वहीं सूत्रों का कहना है कि दलालों के माध्यम से ई पास 2 से 3 घन्टे में ही जारी कर दिया जाता है।
अब सवाल यह है कि लोग बिना ज़रूरत क्यों जाएंगे? अगर किसी के यहां किसी का इंतेकाल हो जाए तो वह कैसे पहुंचेगा? शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की ज़रूरत है।
