पत्रकार से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए पुलिस ने काटा चालान | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

पत्रकार से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए पुलिस ने काटा चालान | New India Times

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा पत्रकारों से अच्छे से वर्ताव करने को लेकर बराबर मुहिम चला रहे हैं लेकिन कुछ पुलिस कर्मी इसका उलघंन कर उनके आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
ताजा मामला रिठौरा मोड़ थाना जरवल रोड क्षेत्र का है जहाँ मंगलवार शाम एसआई उदित नारायण वर्मा, एसआई वृजराज प्रसाद ने कवरेज करने गए पत्रकार ने चेकिंग अभियान व गाड़ी चालान की रिपोर्ट मांगी तो कहा कि चलो हम आपकी गाड़ी पर ही देते हैं और उसी की फोटो भी खींच जाएगी| पत्रकार ने कहा कि हम कवरेज करने आए हैं लेकिन दरोगा साहब ने एक भी ना सुनी और अशोभनीय भाषा का उपयोग करते हुए कहा कि हम अपने बाप की भी नहीं सुनने वाले। अभद्रता की और विरोध करने पर जबरन गाड़ी का चलान काट दिया। वहीं पत्रकार के साथ अभद्रता की जानकारी मिलते ही पत्रकारों में आक्रोश फैल गया।

By nit