अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का बैठक सह स्थापना दिवस धूम-धाम से संपन्न | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, बिहार (पटना), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का बैठक सह स्थापना दिवस धूम-धाम से संपन्न | New India Times

बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव शहर के मारवाड़ी टोला स्थित संथालिया धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के कहलगांव विधानसभा की बैठक सह स्थापना दिवस कल रात धूम-धाम से संपन्न हो गया।

इसकी जानकारी देते हुए महासम्मेलन के प्रदेश प्रचार मंत्री गौतम चौधरी ने आज मंगलवार को बताया कि, कार्यक्रम की अध्यक्षता महासम्मेलन के कहलगांव विधानसभा के संयोजक सुभाष चंद्र भगत ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भरत शाह एवं प्रदेश प्रचार मंत्री गौतम चौधरी थें।

बैठक में मनोज संथालिया, राजकुमार सरसहाय, डॉ पंकज कुमार गुप्ता, संजय केसरी, पवन कुमार चौधरी, हरिहर जयसवाल, वकील चौधरी, देवकीनंदन शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे|

बैठक में संगठन की मजबूती और आने वाले चुनाव में सशक्त दावेदारी प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।

जयघोष के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.