गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
मैनपुरी के थाना कोतवाली के आगरा गेट चौकी क्षेत्र से महज 50 मीटर की दूरी पर वाइक सवार लुटेरों ने महिला के आभूषण छीने, जिस पर महिला सड़क पर गिरी काफी देर तक चीखती-चिल्लाती रही लेकिन पुलिस उसकी मदद के लिए नहीं पहुंची। बेखौफ अपराधी महिला के आभूषण छीन कर फरार हो गए और महिला वही जमीन पर पड़ी रही। जब आस-पास के लोगों ने महिला की आवाज सुनी तो मदद के लिए दौडे और महिला को उठाया। महिला के हाथ और कान में काफी चोट आई है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के आधा घंटे तक चौकी से कोई भी सिपाही या दरोगा नहीं पहुंचा जबकि चौकी पर एक कोबरा और साथ ही एक साई कौशल कुमार चौकी मैं बैठे रहे। चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दे कर पुलिस सुरक्षा की पोल खोल दी है।
