पीयूष मिश्रा, मंडला (मप्र ), NIT;
पुलिस विभाग में एक अच्छी और अनुठी पहल की शुरुआत की गयी है, जिसमें सप्ताह में एक पुलिस कर्मी को सहर्ष योग्य पुलिस कर्मी चुना जाता है। यह योग्य बनाता है उस कर्मी को अपने काम के प्रति लगन, ईमानदारी और मेहनत। मंडला जिले के इस सप्ताह के सर्व श्रेस्ट पुलिस कर्मी हैं नैनपुर थाना प्रभारी श्री सुदीप सोनी। जिन्होंने काफी मेहनत कर के उत्तर प्रदेश से एक अारोपी को पकड़ के लाया जो पास्को एक्ट का अारोपी था, जिस पर एक नाबालिग का अपहरण, बलात्कार का आरोप था। एटा जिला का वह गांव जहां से अारोपी को हिरासत में लिया गया है अपराधों के लिए बदनाम है, लोकल एटा के पुलिस की मदद से अारोपी को नैनपुर लाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
