कुख्यात इनामी डकैत केशव गुर्जर को कारतूस, खाद्य सामग्री सप्लाई करने और शरण देने वाले उसके भाई मुकेश गुर्जर व गब्बर उर्फ छोटू गुर्जर को धौलपुर जिला पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कुख्यात इनामी डकैत केशव गुर्जर को कारतूस, खाद्य सामग्री सप्लाई करने और शरण देने वाले उसके भाई मुकेश गुर्जर व गब्बर उर्फ छोटू गुर्जर को धौलपुर जिला पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बच्चन सिंह मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी राजेन्द्र डागुर आरपीएस के निकट सुपरविजन में धौलपुर पुलिस जिले में दस्यु/डकैतों के उन्मूलन, अपराध और अपराधियों को मदद पहुंचाने वालों पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्यवाही कर रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस ने बताया है कि जिले में चलाए जा रहे ‘दस्यु मुक्त डांग, दस्यु मुक्त बीहड़’ अभियान के अन्तर्गत योगेन्द्र सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर बाडी मय जाब्ता एवं डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम धौलपुर ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए कुख्यात ईनामी डकैत केशव गुर्जर को कारतूस, खाद्य सामग्री सप्लाई करने एवं शरण देने वाले उसके भाई मुकेश व गब्बर उर्फ छोटू पुत्रगण माधो सिंह जातिगण गुर्जर निवासीगण टपुआ सायपुर थाना बसईडांग जिला धौलपुर को कारतूस व अन्य खाद्य सामग्री ले जाते हुए अमोलपुरा/कुआखेडा के जंगलों से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध थाना सदर बाडी पर डकैतों को शरण देने, आर्म्स एक्ट एवं 11 आरडीए एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि गिरफ्तार शुदा दोनों ही मुल्जिमानों से डकैत केशव गुर्जर के ठिकानों व अन्य साथियों के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ कराई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.