कंटेन्मेंट क्षेत्र में राशन एवं सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं को कराया जा रहा है उपलब्ध, फीवर क्लीनिक के माध्यम से किया जा रहा है स्वास्थ्य परीक्षण | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कंटेन्मेंट क्षेत्र में राशन एवं सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं को कराया जा रहा है उपलब्ध, फीवर क्लीनिक के माध्यम से किया जा रहा है स्वास्थ्य परीक्षण | New India Times

देवरी नगर के पृथ्वी वार्ड में विगत दिनों भोपाल से अपने परिवार के साथ आई एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची की सागर बीएमसी में जांच उपरांत आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद नगर के पृथ्वी वार्ड इलाके को बैरिकेड लगाकर कंटेन्मेंट किया गया है जहां पर लोगों को जरूरत की वस्तुओं को वार्ड के लोगों के बीच पहुंचाने के लिए शासन प्रशासन के अधिकारियों द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

कंटेन्मेंट क्षेत्र में राशन एवं सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं को कराया जा रहा है उपलब्ध, फीवर क्लीनिक के माध्यम से किया जा रहा है स्वास्थ्य परीक्षण | New India Times

देवरी अनुविभागीय अधिकारी आरके पटेल ने जानकारी देते हुए बताया की कंटेन्मेंट एरिया में लोगों को जरूरत की सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है एवं उक्त एरिया में राशन सामग्री एवं सब्जियां उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गईं है एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के साथ पूरे एरिया को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है और साफ-सफाई लगातार की जा रही है एवं संपूर्ण कंटेनमेंट क्षेत्र के लोगो का पूरा ख्याल रखा जा रहा है जिससे लोगों को कंटेन्मेंट क्षेत्र से बाहर आने जाने की आवश्यकता ना पड़े।

कंटेन्मेंट क्षेत्र में राशन एवं सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं को कराया जा रहा है उपलब्ध, फीवर क्लीनिक के माध्यम से किया जा रहा है स्वास्थ्य परीक्षण | New India Times

श्री आर के पटेल ने बताया कि देवरी क्षेत्र में बाहरी लोगों के आने जाने पर विशेष निगरानी की जा रही है जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, महिला बाल, विकास और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा लगातार कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए एवं क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। देवरी क्षेत्र के केसली एवं गौरझामर विकासखंड में फीवर क्लीनिक खोलें गये हैं जहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article