स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर दिया करारा झटका | New India Times

सुहेल फ़ारूक़ी, मुंबई, NIT; ​स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर दिया करारा झटका | New India Timesस्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को करारा झटका दिया है। एसबीआई ने अपनी जमा दरों में कटौती कर दी है।
दरअसल, एसबीआई ने आज अपनी जमा दरों यानी डिपॉजिट रेट्स में 0.50 फीसदी की कटौती करदी है, जिसका सीधा असर आपकी जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज पर होगा। यह कटौती मीडियम से लॉन्ग टर्म की एक करोड़ रुपए से कम की डिपॉजिट स्कीम्स पर लागू होगी। नई दरें 29 अप्रैल 2017 से लागू होंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसबीआई ने अपने डिपॉजिट रेट्स में 0.50 प्रतिशत की कटौती कर दी है। जिस कारण 2 से 3 साल के बीच की अवधि में जमा राशि पर मिलने वाला 6.75 फीसदी के ब्याज की बजाय अब सिर्फ 6.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इसके साथ ही सीनियर सिटीजन को पहले 7.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलता त लेकिन अब 6.75 फीसदी की दर से ही ब्याज मिलेगा।

एसबीआई ने 3-10 साल की अवधि के बीच जमा राशि पर भी मिलने वाले ब्याज में 0.25 फीसदी की कमी कर दी है, जो पहले 6.75 फीसदी थी। जिसे घटाकर अब 6.50 फीसदी कर दिया है।

वहीं 7 दिन से दो साल की अवधि में जमा राशि पर ब्याज दरें पहले जैसी ही रहेंगी। जबकि 1 से 455 दिन के बीच जमा राशियों पर 6.90 फीसदी ब्याज दर रहेंगी, जो देश मे सबसे ज्यादा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.