राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी में शीतल जल सेवा प्रारंभ की गई है। गर्मी के मौसम में लोगों को राहत दिलाने के लिए यह सार्वजनिक प्याऊ सोमवार को शुरू की गई। चीमा ढाना कटंगी मंदिर पर यह प्याऊ लगाई गई है ताकि यहां आने-जाने वाले लोगों को ठंडा पानी मिल सके। शुभारंभ अवसर पर थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर, राजीव तोमर, रकेन्द्र रावत, हेमन्त रजक, आशीष साहू आदि शामिल रहे।
