4 मई को शादी होने के बावजूद डीएसपी प्रतिभा शर्मा ने कोरोना को हराने में जी-जान लगाई | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, मुरैना (मप्र), NIT:

4 मई को शादी होने के बावजूद डीएसपी प्रतिभा शर्मा ने कोरोना को हराने में जी-जान लगाई | New India Times

पीएससी 2016 बैच की डीएसपी सुश्री प्रतिभा शर्मा ने पुलिस स्टॉफ के साथ कोरोना के खिलाफ कड़ाई से पालन किया जिससे मुरैना जिले के बॉर्डर पर कोरोना पॉजीटिव मरीज प्रवेश नहीं कर सके और जो 14 लोग पॉजीटिव पाये गये उस क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर सभी को घरों में सुरक्षित रहने के लिये उनकी हौसला अफजाई करती रहीं जिससे 47 वार्ड पूरा कोरोना मुक्त हुआ।

पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के मार्गदर्शन में परिवीक्षा अवधि में ही डीएसपी सुश्री प्रतिभा शर्मा को मुरैना जिले की नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया। डीएसपी सुश्री प्रतिभा शर्मा के सामने कोरोना को समूल नष्ट कराने की बहुत बड़ी चुनौती थी। किन्तु एक तो उनका परिवीक्षा अवधि और दूसरा उन्हें 4 महीने ही मुरैना जिले में हुये थे। एक तो नवीन पोस्टिंग दूसरी परिवीक्षा अवधि तीसरी जिले की कोरोना की नोडल की जिम्मेदारी उनके सिर पर थी। सुश्री प्रतिभा शर्मा ने कोरोना की चुनौती (जिम्मेदारी) को स्वीकारा और उन्होंने जिले के चेक पॉइंटों पर पहुंचकर ईमानदार, निष्ठावान एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों का चयन कर जिले की सीमाओं को सील किया। इसके बाद नगर निगम के वार्ड 47 पर सारी बुद्धि एवं विवेक से कार्य हाथ में लिया और सुबह 7 बजे से ही रात्रि 11 बजे तक गश्त करके सभी को घरों में रहने की सलाह देंती रहीं। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर सभी से घरों में रहने का अभियान भी चलाया। उन्होंने वार्ड 47 को चहूं ओर से बैरिगेट्स से सील किया। जिससे उस वार्ड में अन्य व्यक्तियों का आवागमन न हो सके एवं पुलिस का प्रमुख मार्गों पर सख्ती से चैक पॉइंट लगाये। जिससे वार्ड वासी बाहर नहीं निकल सके। इसके साथ ही वार्ड 47 की परिधि में वार्ड 8, 9, 10, 45 एवं 46 में बैरिगेट्सि कराया गया। जिससे 3 किलोमीटर के परिधि से कोरोना के लक्षण अन्य वार्डों में न पहंुच सके। सुश्री प्रतिभा शर्मा ने आखिर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एवं अधीनस्थों के सहयोग से कोरोना को हराने में जी-जान से लगीं हुईं है। अभी तक 14 मरीज निगेटिव होकर अपने घर पहुंचा दिये है। अभी भी उनके घरों पर 28 दिन तक सख्ती से पुलिस गस्त कर रही है, कि वे घर से बाहर नहीं निकलें।
डीएसपी सुश्री प्रतिभा शर्मा जैन मंदिर शिवपुरी की रहने वाली हैं। उनके पिता श्री मनीष कुमार शर्मा एक टीचर है। उनके पिता ने डीएसपी प्रतिभा शर्मा की शादी 4 मई को होना तय कर दिया था। किन्तु डीएसपी प्रतिभा शर्मा परिवीक्षा अवधि एवं कोरोना के लिये मुरैना जिले में नोडल का दायित्व संभाल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि शादी की डेट तो पुनः आगे निकल सकती हैं। किन्तु अभी कोरोना जैसी महामारी से अभी जंग जीतना है और उन्होंने अपने पिता से 4 मई को होने वाली शादी को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। बेटी की बात सुनकर पिता भावुक हुये और उन्होंने बेटी की बात को माना, बेटी का हौंसला अफजाई किया। आज डीएसपी सुश्री प्रतिभा शर्मा की कोरोना को हराने के लिये प्रर्यासरत है।

By nit

One thought on “4 मई को शादी होने के बावजूद डीएसपी प्रतिभा शर्मा ने कोरोना को हराने में जी-जान लगाई”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article