मेघनगर के व्यापारियों के मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर किये गये प्रसारित | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के व्यापारियों के मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर किये गये प्रसारित | New India Times

नगर परिषद मेघनगर ने सभी नागरिकों से अनुरोध की है कि कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए नियमानुसार व्यवस्था मेघनगर के वासियों के लिए की जा रही है।

01. किराने से संबंधित दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे आटा दाल तेल आदि के व्यापारियों के मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए हैं यह व्यापारी आपको घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराएंगे।

02. सब्जी व्यवसायी अपनी-अपनी सब्जी की दुकान दूसरे दुकानदार से लगभग 15 फीट की दूरी पर रखेंगे।

03. सब्जी ठेले एवं टोकरी पर रखकर वार्डों में भ्रमण करके बेचेंगे।

04. दुकानों के बाहर जो चूने की लाइन एवं गोले बने हुए हैं ग्राहक उन पर खड़े होकर परस्पर दूरी बनाकर ही खरीदी करेंगे इस व्यवस्था को भंग करने वालों को सामान विक्रय  नहीं करने दिया जाएगा।

05, सब्जी वाले की सब्जी छटनी के लिए ग्राहक सब्जी आदि वस्तुओं को स्पर्श नहीं करेंगे सब्जी विक्रेता ही उन्हें सब्जी देंगे।

06. सभी प्रकार के दो पहिए एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।


अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री पराग जैन मेघनगर

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.