जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाएंगे: कांग्रेसी कार्यकर्ता अरुण विद्यार्थी | New India Times

अंकित तिवारी, कौशांबी/लखनऊ (यूपी), NIT:

जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाएंगे: कांग्रेसी कार्यकर्ता अरुण विद्यार्थी | New India Times

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कौशांबी जिले के कार्यकर्ता गांव-गांव तक लोगों को जरूरत की सामग्री पहुंचाने में मदद करेंगे। उक्त बातें कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है।

जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाएंगे: कांग्रेसी कार्यकर्ता अरुण विद्यार्थी | New India Times

इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह इस संकट की घड़ी में जब देश एक बहुत बड़े संकट से गुजर रहा है उस वक्त हम सब को एकजुट होकर देश के लोगों की मदद करनी है और कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। जिससे कोरोना वायरस से निपटा जा सके। इस मौके पर उन्होंने सहायता नंबर भी उपलब्ध कराएं। जिस पर लोग फोन करके सामग्री मंगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी सम्मानित नागरिकों से निवेदन है आप के आस पास अगर किसी को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो खाने पीने की कोई दिक्कत हो दवाई की जरूरत हो या किसी भी प्रकार की कोई समस्या समझ में आए तो आप जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी के द्वारा इन नंबरों पर आप संपर्क कर सकते हैं आपको बिना घर से बाहर निकले वो सुविधा हम जिला प्रशासन के माध्यम से आप तक पहुंचाने का कार्य करेंगे कृपया आप लोग अपने घरों में ही रहे और कोरोना जैसी महामारी पर विजय पाने में आप लोग अपना सहयोग करें।।
हेल्पलाइन नंबर 9369990073, 9838332380, 9389055316, 9839489190, 9839700354, 9919688043.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article