पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर पुलिस ने छेड़खानी के मनचले आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर पुलिस ने छेड़खानी के मनचले आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री नवनीत भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर मध्य श्री पंकज पांडेय व नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा श्री रवि भदौरिया के निर्देशन में व टीआई हजीरा आलोक परिहार के नेतृत्व में छेड़खानी के प्रकरण के आरोपी अंकित राजपुत पुत्र कमल सिंह किरारउम्र 20 वर्ष निवासी सती विहार कॉलोनी ग्वालियर को उसके घर से गिरफ्तार किया। दिनांक 16/2/2020 को छात्रा उम्र 17 वर्ष निवासी लाइन नंबर 1 बिरला नगर ग्वालियर ने आरोपी अंकित किरार व एक नाबालिग छात्र उम्र 17 वर्ष निवासी यादव धर्मकांटा ग्वालियर के विरुद्ध पिछले एक साल से स्कूल व कोचिंग आते जाते पीछा कर छेड़खानी करने, अश्लील गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने मोबाइल फोन पर उल्टी सीधे बातें करने की रिपोर्ट की रिपोर्ट पर थाना हजीरा पर अपराध क्रमांक 77/20 धारा 354(D), 50, 294, 506, 34 IPC 7/8 पॉस्को एक्ट पंजीबद्ध किया था। छात्रा को पिछले एक साल से आरोपीगण परेशान कर रहे थे जब छात्रा त्रस्त हो गई तो उसने अपनी माँ के साथ थाना हजीरा में आकर रिपोर्ट की थी। दिनांक 16/2/2020 को एक आरोपी नाबालिग छात्र को गिरफ्तार किया जा चुका था किंतु दूसरा आरोपी अंकित राजपूत अहमदाबाद भाग गया था, मुखबिर ने सूचना दी कि अंकित वापस घर आ गया है इसी सूचना पर अंकित को 17/3/20 को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम एसआई त्रिवेणी राजावत, ए एस आई रविंन्द्र सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक लेखराज गुर्जर, जनक सिंह, पंकज तोमर व शिव सिंह की मुख्य भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.