सविता उपाध्याय, आगरा, NIT;
विश्व हिन्दु परिषद एंव बजरंग दल महानगर आगरा के द्वारा दिनांक 23 अप्रैल 2017 को सुबह 10 बजे ताजगंज से आगे शांती लॉज में एकत्रित होकर गले में भगवा दुपट्टा पहन ताज महल में प्रवेश करेंगे क्योंकि ताजमहल में CISF और ASI के द्वारा महिला पर्यटकों के गले में भगवा दुपट्टा होने से ताज महल में घुसने नहीं दिया गया। हिन्दु जागरण मंच युवा वाहिनी के विभाग संयोजक देव शर्मा, विश्व हिन्दु परिषद अध्यक्ष राजीव शर्मा, विश्व हिन्दु परिषद महानगर मंत्री बंटी ठाकुर, महानगर संयोजक बजरंग दल ने कड़े शब्दों मे निंदा की है और कहा है विशेष समुदाय के लोगों के टोपी, हरे रंग की चादर पर रोक नहीं है फिर भगवा दुपट्टे पर रोक क्यों? हम दोहरा रवैया बर्दास्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही जम कर नारे बाजी की “यह ताज नहीं शिव मंदिर है, शिवलिंग इसके अंदर है।”
