पेट्रोल पंप के पास वाहन में लगी आग, पुलिस की सूझबूझ से बड़ी घटना होते -होते बची | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना,(बिहार), NIT; ​पेट्रोल पंप के पास वाहन में लगी आग, पुलिस की सूझबूझ से बड़ी घटना होते -होते बची | New India Timesबिहार के भागलपुर शहर में तिलका मांझी पेट्रोल पंप के पास एक वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल कुछ देर के लिए पैदा हो गया और लोग तितर -बितर होने लगे।​

पेट्रोल पंप के पास वाहन में लगी आग, पुलिस की सूझबूझ से बड़ी घटना होते -होते बची | New India Timesमौके पर तिलकामांझी थाना प्रभारी संजय सत्य पहुंचे एवं फायर बिग्रेड की गाड़ी को बुलाकर स्थिति को काबू में किया। तिलकामांझी थाना प्रभारी संजय सत्य ने बताया कि, वाहन में पहले से खराबी थी। वह जब चल रही थी तो अंदर से खट -खट खट -खट की आवाज आ रही थी। शायद कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम था। अंदर से खराब वाहन में तिलकामांझी पेट्रोल पंप के पास आते-आते अचानक आग लग गई। थाना प्रभारी संजय सत्या ने बताया कि, आग लगी गाड़ी को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। जबकि ड्राइवर गाडी छोड़कर फरार हो गया हैथाना प्रभारी ने बताया कि इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संजय सत्या ने बताया कि, कोई अप्रिय घटना न घटे इसे लेकर के पेट्रोल पंप के पास खड़ी वाहनों को हटाया गया। थोड़ी देर के लिए पेट्रोल पंप को बंद भी कराया गया थारऔर सुरक्षा के लिए जो भी संभव हो पाया वह सब कुछ किया गया।

जाहिर है पुलिस के सूज -बुझ से एक बड़ी घटना होते-होते बच गई। इसके लिए तिलकामांझी थाना प्रभारी बधाई के पात्र हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.