त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मढी जमुनिया में सरपंच व सचिव द्वारा शासन की राशि को पलीता लगाकर सड़क निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में जितने भी सड़क निर्माण करायी गई है सभी सड़कें गुणवत्ताहीन हैं जो भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़कर रह गई हैं। पंचायत में दो सड़कें ऐसी नई बनायी गई हैं जिनकी लागत करीब 10 लाख रुपया है जो कि गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य कराकर करीब 5-6 लाख रुपये खर्च में ही बना दी गई व बाकी पूरी राशि भ्र्ष्टाचार की भेंट चढाकर शासन की राशि को पलीता लगाया गया है। पंचायत में मैन रोड से लेकर नन्हे के घर तक करीब पांच लाख की राशि की सड़क व सरपंच अमरीश लोधी के घर से लेकर सरपंच के खेत तक करीब पांच लाख रुपये लागत की जो सड़क बनी है वह दोनों सड़कें मात्र दो तीन इंच मोटी बनाई गई है और न ही पालीथीन डाली न ही थर्माकोल लगाया गया न ही वाइब्रेटर चलाया गया, कम मात्रा में सीमेन्ट लगाकर रेत की जगह बारीक डस्ट का उपयोग किया गया और शासन की राशि का गुणवत्ताहीन कार्य करवाकर राशि को भ्रष्टाचार में तबदील कर दी गई फिर भी जनपद देवरी के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं जिससे वह भी शक के घेरे में आ गया है।
